Betul Samachar : अतिशेष शिक्षकों का जिले में किया जाये समायोजन
समग्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। समग्र शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त कलेक्टर को श्रेणी-2 के विज्ञान विषय के अतिशेष शिक्षकों को जिले में समायोजित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि शिक्षा विभाग अन्तर्गत विषय श्रेणी-2 के विज्ञान विषय के अतिशेष शिक्षकों को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश पत्र में कंडिका 3 अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में कक्षा 1 से 8 एवं 6 से 8 के ऐसे विद्यालय जिनमे 3 से कम शिक्षक है अथवा गणित का शिक्षक उपलब्ध नहीं है तो विज्ञान के शिक्षक को अतिशेष नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त हायर सेकेण्डरी स्कूल में यदि वर्ग 1 जीवविज्ञान में रिक्त पद है तो वर्ग 2 में विज्ञान विषय के शिक्षक को अतिशेष नही किया गया है। संघ महामंत्री नेमीचंद मालवीय द्वारा संयुक्त कलेक्टर को अवगत कराया कि ऐसे विद्यालय जिनमें गणित का शिक्षक उपलब्ध नहीं है और जिन माध्यमिक शालाओं में 3 से कम शिक्षक है। ऐसे विद्यालयों में रिक्त पद चिन्हित कर श्रेणी-2 विज्ञान विषय के अतिशेष शिक्षकों को जिले में समायोजित करें, किसी भी अतिशेष शिक्षकों को जिले के बाहर न भेजे जाने की मांग की।
यह थे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय समग्र शिक्षक संघ के मीना घाघरे, रेखा पवांर, शीला डोंगरे, श्वेता माकोडे, शशी गुप्ता, सुनीता मलावीय, ज्योति देशमुख, कविता मानकर, ममता साहू, यामिनी खापेकर, सुधा वामनकर, प्रीतिबाला पंडोले, कंचना झाडे, आभा वर्मा, लता मालवयी, संदीप आठनेरे सुखदेव वरकडे, भारत कुमार उबनारे, सुनीता पंडाग्रे, रश्मि साहू, संतोष धुर्वे, मनीषा पण्डाग्रे, विजयश्री कवडक़र, रोशनलाल अमरूते, अनुपमा पवांर, चमन ठाकुर, सूर्यभान कवड़ेती, सविता गुजरकर एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
ओम साईं विजन भोपाल में हुई सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दिया स्मृति चिन्ह
बैतूल। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विगत 5 वर्षो में संस्था ओम साई विजन के अथक प्रयासों से नगर पालिका बैतूल को स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नपा लेखा अधिकारी सुभाष प्रजापति, नपा इंजीनियर ब्रजेश खनोरकर, ओम साई विजन प्रोजक्ट मैनेजर मनीष यादव मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत आयोजित समस्त गतिविधियां एवं प्रमुख तौर पर जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में आयोजित स्वच्छता की पाठशाला कार्यक्रम में गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ भारत दिवस राष्ट्रीय आयोजन में सराहना की गई।
रैली के माध्यम से मद्यपान निषेध के प्रति किया जागरूक
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ गांधी कि प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे के संरक्षण में, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ,डॉ.शीतल खरे, डॉ.वीना डेहरीया, डॉ.रंजीता बरखानियां की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर मद्य निषेध सप्ताह पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, शपथ और रैली निकाली।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक अंजली नागोरे, आयुष घिंडोडे, इस्तायक अली, निकिता सिरसाम, पलक राजगोंड, दयाराम चिचाम, राधा बामने, रानी उइके, हर्षलता , किरण धुर्वे, हेमा रैकवार, आरती नागले, शालनी कोसे, निशा पदाम, भूमिका देशमुख, रितिशा खडशे, खुशबू बामने, करीना विश्वकर्मा,अजय उईके, रंजीत कासदे, रोहित परते, प्रमिला परते, आसना उईके, निशा किरोद, नेहा किरोदे, रिया चौहान, पलक परमार, गंगा बुदगरिया, आयुष नागोरे आदि स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
