धरना स्थल पर मप्र सरकार की सद्बुद्धि के लिये किया सुन्दर काण्ड का पाठ
शाहपुर, (आशीष राठौर)। समस्त लैब टेक एसोसिएसन (हेल्थ सर्विसेज) म.प्र. के आह्वान पर बैतूल जिले के समस्त मेडीकल लैब टेक्नीशियन ने धरना स्थल पर म. प्र. सरकार की सद्बुद्धि के लिये सुन्दर काण्ड का पाठ किया, ताकि मेडीकल लैब टेक्नीशियन 13 सूत्रीय मांगो को शासन जल्द पूरी करें। जानकारी के अनुसार बता दें कि 13 सूत्रीय मांगो को लेकर मेडीकल लैब टेक्नीशियन अनिश्चिकाली हड़ताल पर है। रविवार को हड़ताल का तीसरा दिन रहा।

धरना स्थल पर मौजूद राधागोविंद शुक्ला जिलाध्यक्ष, एसआर दीक्षित, विनायक ताम, अभय अग्निहोत्री, अखिलेश, धर्मेन्द्र, मुकेश, खेमचन्द बाजा, राजू मानकर, युवराज सोनकपुरिया, रमन, अजय, पद्मा पवार, अजय साहू, गीता वाडीवा, रामराज, ओमती, गंजन कसेश, बबलू, हरीश धुर्वे, महेश कुमरे, राजकुमार, सुखदेव, नमीता मिश्रा, कविता, शीला, राजेश धुर्वे आदि धरना स्थल पर मौजूद थे।
