Sarni News : सुनंदा पाटिल भाजपा महिला मोर्चा की आमला-सारनी विधानसभा प्रभारी बनी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Sarni News : सुनंदा पाटिल भाजपा महिला मोर्चा की आमला-सारनी विधानसभा प्रभारी बनी


सारनी। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने के लिए अपनी टीम को ओर मजबूती प्रदान करना शुरू कर दिया है। भाजपा का लक्ष्य लोकल स्तर पर वृहद टीम गठित कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क साधना है। इसके तहत भाजपा ने महिला मोर्चा में नर्मदापुरम संभाग की विभिन्न विधानसभाओं में प्रभारियों के नाम की घोषणाएं की है।

इसी कड़ी मे आमला-सारणी विधानसभा का प्रभार सक्रिय भाजपा नेत्री सुनंदा पाटिल को सौंपा है। पाटिल को मिली जिम्मेदारी से समूचे विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों में उत्साह देखने को मिल रहा है। देखने में आता है कि सुनंदा पाटिल स्थानीय क्षेत्र में जनसेवक व भाजपा संगठन में कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता की तरह अपने कदम सफलता पूर्वक आगे बढ़ते रही है।

यही बड़ी वजह रही कि इन्हें पूर्व में सारणी के वार्ड 02 की जनता ने अपना भारी-भरकम आशीर्वाद देकर उनका प्रतिनिधित्व करने पार्षद बनाकर नगरपालिका परिषद सारणी पहुंचाया था। बात करे संगठन की तो भाजपा ने भी अपनी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता को मंडल से लेकर जिले तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा। अब विधानसभा जैसे बड़े चुनाव में अहम पदाधिकारी बनाकर भाजपा ने सुनंदा पाटिल का मान कई गुना बढ़ा दिया है।

अभी भाजपा संगठन में सुनंदा पाटिल जिला कार्यकारणी सदस्य मंडल मंत्री व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इसके बाद अब विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने आमला-सारणी विधानसभा प्रभारी बनाकर सुनंदा पाटिल पर अपना दोगुना भरोसा जताया है। सुनंदा पाटिल संभवतः ही चुनाव में भाजपा के पक्ष में महिलाओं का भारी समर्थन जुटाकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे को विजयीश्री दिलाने कारगर साबित होंगी।

इस मौके पर नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी सुनंदा पाटिल ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। महिलाओं को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़ने का काम किया जाऐंगा। चुनाव में क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाकर जनता के बीच जाकर बहुमत जुटाने कटिबद्धता दिखाई जायेंगी।

Advertisements

इस अवसर पर भाजपा की सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, गीता वर्मा, पुष्पा शर्मा, आशा डेहरिया, राजकमल पंवार, ज्योति नागले, वंदना पटने, गंगा यादव, सपना सोनी, आरती पाटिल, श्रद्धा मालवीय समेत अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने सुनंदा पाटिल को बधाईयाँ प्रेषित की है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements