Sarni Samachar : शक्ति सदन में स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Sarni Samachar : शक्ति सदन में स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन


बैतूल। शक्ति सदन में “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान” के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में शक्ति सदन की निवासरत महिलाओं और संस्था के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मिलकर परिसर की सफाई की।

संस्था की संचालिका, भारती अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छता को जीवन के संस्कारों में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वच्छता भी विकसित होती है। उन्होंने निवासरत महिलाओं को स्वयं स्वच्छ रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। शक्ति सदन परिसर में सफाई से पहले और बाद की स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी, और सफाई के बाद परिसर अत्यधिक स्वच्छ और सुव्यवस्थित दिख रहा था।

सफाई के दौरान निकाले गए कचरे को नगर पालिका परिषद की सफाई गाड़ी में डाला गया, जिससे स्वच्छता व्यवस्था में अनुशासन का पालन हुआ। कार्यक्रम के बाद ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन (स्वाधार गृह) में निवासरत महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर शक्ति सदन की संचालिका भारती अग्रवाल, महिला बाल विकास की संगीता धुर्वे, वार्ड पार्षद रेखा मायवाड़, अधीक्षिका ज्योति बागड़े और काउंसलर नंदा सोनी उपस्थित थीं।

Advertisements

नए कपड़े पाकर महिलाएं और बच्चे अत्यधिक प्रसन्न हुए और उन्हें अपने घर का माहौल याद आ गया। निवासरत महिलाओं ने संचालिका भारती अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें यहां हमेशा अपने घर जैसा माहौल मिलता है। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements