लैपटॉप की राशि पाकर विद्यार्थियों में हर्ष
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र छात्राओं को दिखाया गया जिसमें उन सभी छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम लाकर लैपटॉप प्राप्त किया है।

वही कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया एवं प्रमाण पत्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ओर पार्षद सहित विद्यालय प्राचार्य सीएस दीक्षित वरिष्ठ, शिक्षिका वर्षा बंदेवार, अलका तैलंग, शिक्षक मनोज शर्मा, अनुरोध शर्मा, वीपी सिंह सहित कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
