यूथ कांग्रेस संगठन के विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर हुई रणनितिक बैठक
सारनी। यूथ कांग्रेस सारणी के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं आगामी विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर घर पहुंच कर कांग्रेस की नीति रीती को जनता तक पहुंचाने का काम करेगा और कमलनाथ जी की मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य बनाने की सोच को जनता के बीच रखने का कार्य करेगा और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूषण कांति का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी तिरुपति एरोलु, मोहम्मद इलियास, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान, कार्यवाहक अध्यक्ष विक्की सिंह, यूका प्रदेश सचिव भूषण कांति, समीम रिजवी, पंचू खान, यूथ कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रोहित भारती, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौतम नागले, फैयाज अंसारी, रौनक सिंह ,बंटी करोसिया, पार्षद आकाश प्रधान, सोनू सोनी , प्रवीण पाल, तरुण पाल, किरण झरबडे, राफे बक्स, समाइल फारुकी, गोविंदा एरोली, राहुल पाटिल, नारायण खातरकर, नितिन राजपूत, दीपक बचले एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
