Sarni Samachar : खदान से चोरी का माल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Sarni Samachar : खदान से चोरी का माल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


सारनी सारनी थाना क्षेत्र में स्थित WCL खदान छतरपुर 2 से लगभग एक माह पूर्व चोरी हुए माल की बरामदगी हुई है। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements

थाना प्रभारी अरविंद कुमरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई 2023 को WCL खदान छतरपुर 2 के प्रबंधन ने थाना सारनी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि खदान से 20 पुराने रोलर, 1 बोर्डिंग प्लेट, 2 बोल्डिना बोर्डिंग रॉड और 2 कपलिंग चोरी हो गए हैं।

Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारनी रोशन जैन के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कबाड़ी ओमप्रकाश को बुद्धिढाना थाना शाहपुर से गिरफ्तार किया।

Advertisements

ओमप्रकाश के कब्जे से चोरी हुए माल की कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई जा रही है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे यह माल बिट्टू, बबलू, नारायण और पिरथु नामक लोगों ने बेचा था।

यह भी पढ़े – Sarni Samachar : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजेश कांति

बता दें की पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements

यह भी पढ़े – Sarni Samachar : ठेका श्रमिकों के लिए पूर्ण बोनस की मांग की

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements