मनसुखदास बाबा के मेले में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जेएमके ढाबाकला की टीम रही विजेता, शाहपुर उपविजेता
शाहपुर, (आशीष राठौर)। बाबा मनसुखदास के मेले में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात किया गया। नगर परिषद में गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है, रविवार रात प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएमके ढाबाकाला नर्मदापुरम और शाहपुर कॉलेज के बीच खेला गया। इस कबड्डी प्रतियोगिता में जेएमके ढाबाकाला नर्मदापुरम की टीम ने शाहपुर कॉलेज की टीम को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जेएमके ढाबाकाला नर्मदापुरम की टीम को प्रथम पुरस्कार 31,000 रूपए और ट्राफी तथा द्वतीय पुरस्कार शाहपुर महाविद्यालय की टीम को 20,000 का पुरस्कार वितरण किया गया। इसी के साथ भवानी को बेस्ट रेडर, प्रकाश को बेस्ट केचर और आशीष भलावी, बेस्ट आल राउंडर का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
