Betul Samachar : रामलीला आयोजन हेतु मंच पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
बैतूल। रामलीला दशहरा महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मैदान गंज पर मंच पूजन का कार्यक्रम पंडित वेदप्रकाश शर्मा द्वारा पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्य हरबंसलाल आहूजा और जवाहर वार्ड के पार्षद विकास प्रधान के कर कमलों से संपन्न कराया गया।
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा 67 वर्षों के अपने अनुपम इतिहास के साथ अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामलीला व दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु श्री रामलीला मंच का पूजन किया गया। जहां 2 अक्टूबर रात्रि 9 बजे से ध्वज पूजन, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर के साथ आदर्श श्री इंद्रलोक रामलीला मण्डल, खजुरी (सीधी) के पारंगत दल द्वारा रामलीला का मंचन किया जावेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष कश्मीरीलाल बतरा, सचिव दीपक खुराना, कोषाध्यक्ष विजय सलूजा, गुलशन कपूर, रमेश गंगवानी, जयदयाल झाम, अशोक मदान, बलवंत मदान, अशोक बतरा, दीपक कपूर, नरेंद्र अरोरा, बबलू खुराना, छोटू गुगनानी, दीपक सलूजा, राजेश मदान, मोहन मदान, महेश सोनी, दीपक सतीजा, कार्तिक सतीजा, पलाश जुनेजा, सुरेश बजाज, यथार्थ गुगनानी, केतन चुघ, भगवत चढ़ोकार, अनिल गुबरेले, राजू धोटे, शिवनंदन श्रीवास, सोनी मामा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
बाएफ और एनआईएबी के बीच पशु संपदा जीनोमिक्स एवं प्रजनन जैव प्रौद्योगिकी पर हुआ समझौता अनुंबध
दुधारू पशुओं की स्वास्थ्य देखभाल और सुव्यवस्थित पशुपालन पद्धतियों पर होगा अनुसंधान
विश्व की सबसे बड़ी देशी गोवंश की एचडी चिप विकसित

कृषि और पशुधन क्षेत्र के लिए अभिनव पहल
शोध सलाहकार समिति करेगी नेतृत्व
हृदय रोग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
बैतूल। विश्व हृदय दिवस पर के अवसर पर रविवार को जिला चिकित्सालय में हृदय रोग स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 25 मरीजों की ईसीजी की गई तथा हाइपरटेंशन के 15, डायबिटीज के 10, कार्डियो वैस्कुलर डिजीज के 7 मरीज पाए गए जिन्हें उपचार एवं परामर्श दिया गया। 
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.अशोक बारंगा ने बताया कि वर्तमान में खानपान, तनाव भरी जिंदगी एवं धूम्रपान के कारण युवा वर्ग में भी हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं। दैनिक जीवन में नमक एवं तेल का कम सेवन करें, तनाव से बचे, समय समय पर ईसीजी, बीपी, शुगर एवं खून की जांच करते रहना चाहिए, हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण सीने के बीचों बीच में दर्द होना, एवं पसीना आना है। यह दर्द बाएं हाथ में एवं कंधों में भी महसूस किया जा सकता है। इस प्रकार की तकलीफ होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। जागरूकता शिविर में उपमीडिया अधिकारी महेश गुबरेले, नर्सिंग ऑफिसर दुल्लो बेले एवं नर्सिंग ऑफिसर राकेश देवड़े, संजय गावंडे उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक कर बताया स्वच्छता का महत्व
बैतूल। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में आसानी से जाग्रति लाई जा सकती है। नाटक से आम परेशानियों का समाधान आसानी से लोगों को समझ आ जाता है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा बस स्टैंड कोठी बाजार में स्वच्छता पर का नाटक के माध्यम से बताया की मानव जीवन में स्वच्छता कितनी जरूरी है। साथ ही स्वच्छता की शपथ ली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली नागोरे, आयुष घिडोडे, विशाल अमरुते, निकिता सिरसाम, इश्तियाक अली, पलक राजगौड, नेहा किरोदे, निशा किरोदे, गंगा बुडगरिया, आरती नागले, रिया चौहान, स्नेहील जैसवाल, मयंक साहू, दिपाली गायकवाड, आयुष नागोरे,रंजीत कास्दे, आकाश दुबे, रोहित परते, अर्पण पवार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
