ऑपरेशन “अभिमन्यु” : पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक आफिस में दिलाई शपथ
बैतूल। बालको एवं पुरूषों को महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने व पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने पुलिस मुख्यालय द्वारा अभियान चलाया गया हैं।
पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल सिद्धार्थ चौधरी के मार्ग दर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक पल्लवी गौर, महिला सुरक्षा शाखा बैतूल एवं थाना गंज, कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिलाओ / बालिकाओं को सुरक्षित वातारण प्रदान करने एवं बालको/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाये जाने हेतु 8 दिवसीय विशेष अभियान 12 जून से 19 जून तक विशेषकर पुरूषो / बालको को जागरूक करने हेतु अभियान “अभिमन्यु” शुभंकर संचालित किया जा रहा है। अभिमन्यु अभियान का मुख्य उददेश्य समाज के पुरूषो/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओ / बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
जिला बैतूल में 16 जून को अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शपथ दिलाया, शपथ के उपरांत कार्यालय में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों ने शुभंकर के साथ सेल्फी ली, कार्यालय में अभिमन्यु शुभंकर का कटआउट भी रखा गया। जहां आने वाले आगंतुक मित्र ने भी सेल्फी ली।
स्त्री और पुरुष दोनों समाज के महत्वपूर्ण अंग – एसपी
शपथ दिलाने के दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी ने कहा स्त्री और पुरुष दोनों समाज के महत्वपूर्ण अंग है परस्पर एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं किसी एक के भी कमजोर होने पर समाज पूर्ण विकसित नहीं हो सकता अतः समाज के विकास के लिए दोनों का सशक्त होना अनिवार्य है। अभियान जिले में 08 दिन अलग-अलग थानों में संचालित किया जा रहा है, जिनमें थाना मुलताई मे आमला कोतवाली गंज चिचोली शाहपुर, सारनी भैंसदेही, में संचालित किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित
शपथ के दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, उप पुलिस अधीक्षक पल्लवी गौर, महिला सुरक्षा शाखा बैतूल, निरीक्षक संध्यारानी सक्सेना महिला थाना बैतूल, निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे महिला सुरक्षा शाख बैतूल, सुबेदार संदीप सुनेश रक्षित केन्द्र बैतूल एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
