जल्द ही पीएफ खाते में जमा हो सकती है ब्याज की रकम, ऐसे चेक करें अपने पीएफ खाते का बैलेंस

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

केंद्र सरकार जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर कर सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फिलहाल इस बारे में अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन जल्दी इस बारे में नया कोई अपडेट आ सकता है। गौरतलब है कि 2021-22 में EPFO अपने सदस्यों के खाते में 8.1 फीसदी की दर से ब्याज की राशि जमा करेगा।

पीएफ खाते के ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होता है

यदि आपका भी पीएफ खाता है और आप अपने खाते में जमा रकम के आधार पर ब्याज का कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो यहां आसानी से समझ सकते हैं। गौरतलब है कि पीएफ खाते में एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर (Employee & Employer) दोनों की ओर से पैसा जमा किया जाता है। बेसिक और डियरनेस अलाउंस (DA) मिलाकर 24 फीसदी हिस्सा जमा होता है, लेकिन आपको बता दें कि पीएफ खाते में जमा पूरी रकम पर ब्याज नहीं मिलता है। EPFO के नियमों के अनुसार वित्त वर्ष की आखिरी तारीख को अगर कोई विड्रॉल हुआ है तो उसे घटाकर 12 महीने का ब्याज दिया जाता है। EPFO हमेशा खाते का ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस लेता है और उसके मुताबिक मासिक रनिंग बैलेंस को जोड़ा जाता है।

Advertisements

पीएफ खाते पर कितना मिलता है ब्याज

गौरतलब है कि साल 2021-22 के लिए EPF पर 8.1 ब्याज दर दिया जाता है। ऐसे में यदि आपको खाते में 1 लाख रुपए जमा है तो 8.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस लिहाज से पीएफ खाते में 8100 रुपए सालाना ब्याज के रूप में मिलेंगे। पीएफ खाते में जमा राशि 10 लाख रुपए है तो ब्याज के रूप में 81 हजार रुपए जमा किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें अपना पीएफ खाता

  • सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं।

  • Our Services में ड्रॉपडाउन कर ‘For Employees’ ऑप्शन का चयन करें।

  • मेंबर पासबुक पर क्लिक करने के बाद UAN नंबर और पासवर्ड सबमिट कर लॉग इन करें।

  • यूजर अपने PF अकाउंट को सेलेक्ट करेंगे तो उन्हें अपने खाते का बैलेंस दिखने लगेगा।

  • इसके अलावा यूजर मोबाइल से मैसेज करके भी बैलेंस जान सकते हैं।

  • इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।

  • मैसेज के आखिरी 3 अक्षर भाषा के लिए हैं। अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो HIN भेज सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements