Sarni News : बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
बैतूल, 11 अक्टूबर 2023: बैतूल जिले के थाना सारणी क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मणवाड़ा बरेली भाटा में एक बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात मृतक कालू पिता बुद्धू गायकी ने अपने बेटे बुदल से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर बेटे ने पिता को चिल्ला-चिल्लाकर चोट करने लगा। दोनों के बीच बहस हुई और इसी दौरान बेटे ने अपने पिता को लाठी से सिर पर मारा। इससे मृतक कालू को गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देश पर कुछ ही घंटों में आरोपी बुदल पिता कालू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बरेली भाटा ब्राह्मणवाड़ा थाना सारणी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है।

इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, उप निरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक किशन शैलू, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक रामसिंह और आरक्षक रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
