पानी की गंभीर समस्या का निराकरण : शांतिपूर्ण बैठक में समझाईश के बाद ग्रामीणों की पानी समस्या का निकला हल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पानी की गंभीर समस्या का निराकरण : शांतिपूर्ण बैठक में समझाईश के बाद ग्रामीणों की पानी समस्या का निकला हल 


बैतूल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बैतूल खण्ड आठनेर में ग्राम पंचायत धनोरी ग्राम टिपनापुर में पानी की गंभीर समस्या का निराकरण किया जा रहा हैं। विभागीय अधिकारियों एवं प्रचार प्रसार सहायक एजेंसियो के माध्यम से गंभीर समस्याओं का निराकरण शांति पूर्ण रूप से 29 अगस्त को किया गया।

जहां ग्राम टिपनापुर में जहां लगभग 45 से 50 घरों की बसावट हैं यह पर लगी हुई नल जल व्यवस्था जो की काफी पुरानी हों चुकी हैं जिसके कारण पाइप लाइन में बहुत सी जगह पर टूट फूट हों गई है जिससे पानी लोगों तक पर्याप्त मात्रा एवं समय पर नहीं मिल पाता है एवं वहां के ग्रामीण जन पानी की इस समस्या के चलते दूर दूर तक से अपनी आवश्यकता अनुसार पानी लाने के लिए मजबूर थे। इस स्थिति में विभागीय अधिकारियों एवं प्रचार प्रसार संस्था ग्राम भारती महिला मंडल के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से आक्रोशित ग्रामीण जनों के साथ एक शांतिपूर्ण बैठक की गई।

Advertisements

जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को अच्छे से समझ गया एवं उसके निराकरण के लिए शांतिपूर्ण ढंग से बैठक कर ग्राम में ही ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति का निर्माण कर हमारा ग्राम ,हमारी योजना एवं इसका संचालन संधारण भी हमारे ही द्वारा हमारे माध्यम से किए जाने के उपदेश से ग्रामीणों की सहमति बनाई गई। जिसके अंतर्गत पहले ग्रामीण जन जो की नल जल का शुल्क देने के लिए भी तैयार नहीं थे परंतु लोगों के बीच में जाकर समझाइए के बाद जो लोग ₹50 देने के लिए तैयार नहीं थे उनकी भी सहमति₹100 प्रतिमा देने के लिए बनाए गए एवं विभाग द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि उसे ग्राम में 35 लाख रुपए की लागत से नवीन पाइपलाइन एवं टंकी का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements