भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग आफिसर बनकर प्रथम आगमन पर स्नेहल का भव्य स्वागत

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग आफिसर बनकर प्रथम आगमन पर स्नेहल का भव्य स्वागत


बैतूल। भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग आफिसर बनने के बाद भरकावाड़ी निवासी स्नेहल वामनकर पहली बार अपने ग्राम पधारे। जिस उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उनके निज निवास पर समाजसेवी दीपक कपूर, मनीष ठाकुर, योगी खंडेलवाल, लतेश पंवार, पुरूषोत्तम सरले ने भेंट की और पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

Advertisements

साथ ही समाजसेवी विकास महाजन एवं मोनू बटकर ने तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी गई एवं साथ ही उनके माता-पिता को भी तिलक एवं फूल माला पहनाकर अभिवादन किया। इस मौके पर विकास महाजन ने कहा कि स्नेहल आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत है और इन्होने बैतूल जिले एव इनके ग्राम का नाम रोशन किया है। श्री महाजन ने कहा कि स्नेहल ग्राम के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं जिनसे युवा प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements