Chhindwara Samachar : एसबीआई बैंक में निकला सर्प
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर की एसबीआई बैंक में निकलने से सर्प हड़कंप मच गया। जिसे सफाई कर्मचारी ने देखकर सर्प मित्र को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के भीतर क्वाइन मशीन के नीचे तीन फीट लंबा सर्प देखकर सफाई कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। हिम्मत जुटा के सर्प मित्र आकिव सिद्दीकी को मौके पर बुलाया गया जहां उक्त मशीन के नीचे से सर्प को निकाला और सुरक्षित पकड़कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ गया है।

जिस वक्त बैंक के भीतर यह सर्प आया उसे समय साफ सफाई कार्य किया जा रहा था और सुबह के 9 बजे थे अगर भीड़ भाड़ में यह सर्प दिखाई देता तो ग्राहकों में भय का माहौल बन जाता और बैंक परिसर के भीतर अफरा तफरी मच जाती।
