छोटा कार्यकर्ता ही भाजपा की बड़ी ताकत: आलोक संजर
बैतूल। लोहिया वार्ड और राजेन्द्र वार्ड में विधानसभा प्रभारी भोपाल से पूर्व सांसद आलोक संजर की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आलोक संजर ने कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता संगठन की बड़ी ताकत रहा है। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव में प्रत्येक नेताओं को बूथ स्तर की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

श्री संजर ने कहा कि संगठन प्रत्येक बूथ पर मजबूती देने के लिए युवाओंं को साथ जोड़ रही है। बैठक का संचालन गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने और आभार जिला मंत्री आशीष साहु ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री राजा सुर्यवंशी, अंशुल मिश्रा, कुशकुंज अरोरा, आरिफ दादु, संतोष गुप्ता, पूरण साहु, कमल कटियार विकास मेहरा, महादेव साहु, अंकुश परिहार, जय खातरकर, अमन साहू, मुकुल साहू, मनोहर धुर्वे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
