मित्रता हो तो सुदामा कृष्ण जैसी : देवी ऋतुसाक्षी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मित्रता हो तो सुदामा कृष्ण जैसी : देवी ऋतुसाक्षी

नम आंखों से श्रीमद् भागवत कथा का समापन


मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत भागवताचार्य देवी ऋतुसाक्षी (वृंदावन) इनके मुखारविंद से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिन सुदामा प्रसंग के साथ समापन हुआ। बुधवार 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से भव्य शोभायात्रा निकलेगी एवं गुरुवार को दोपहर ह.भ.प. संदीप महाराज इनके श्रीमुख से गोपाल काला हरिकिर्तन तथा महाप्रसाद भंडारा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन होगा।
वही क्षेत्रीय सांसद नकुल कमलनाथ ने अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर अपनी हाजरी लगाईं। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ का पूजन किया।
प्रतिवर्षानुसार शिव नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ विगत 9 फरवरी से महारुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हुए। महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 में प्रतिदिन तीन पालियों में महाराष्ट्र से आए 11 विद्वान आचार्यो ब्राम्हण पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक तथा बुधवार 15 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर में हिन्दी भाषा में श्रीमद् भागवत कथा एवं रात्रि में मराठी भाषा में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध किर्तनकारों के श्रीमुख से हरिकिर्तन संपन्न हुए। बुधवार को दोपहर 12 बजे से भोलेबाबा की भव्य बारात, शोभायात्रा के रूप में निकलेगी जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों भजन मंडलीयां, दर्जनों चलीत झांकियां, बैंड़ बाजा, ढोल ताशे, एवं भागवत कथा प्रवक्ता रथ पर सवार रहेगी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements