श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने निकाली भव्य श्रीराम बारात

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने निकाली भव्य श्रीराम बारात

जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल भी हुए शामिल


बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा रामलीला – दशहरा महोत्सव पर रविवार को सायं 6 बजे श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी मोहल्ला गंज से प्रभु श्रीराम जी के शुभ विवाह के अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका धर्मप्रेमी जनता ने जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम दिलबहार चौक पर सलूजा परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार भगवान के स्वरूप की आरती कर प्रसादी वितरित की गई, कांतिशिवा चौक पर दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टेंड पर श्री परशुराम सेना और सिक्ख समाज तथा मैकेनिक चौक पर दुर्गा मंडल द्वारा भी भव्य स्वागत कर फलाहार वितरित किया गया।

तत्पश्चात शोभायात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर (जनकपुरी) पहुंची जहां माता मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में पंडित धीरेन्द्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से श्री राम जानकी विवाह संपन्न कराया।

Advertisements

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और धर्मप्रेमी जनता मौजूद थी। सभी ने एक दूसरे को श्री राम जानकी विवाह की बधाई दी। तत्पश्चात श्रीराम जी के संग सीता जी को लेकर बारात अयोध्या जी के लिए रवाना हुई।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements