सोमवार से शिव महापुराण कथा आयोजित, तैयारियां पूर्ण
शिवमहापुराण ग्रंथ शोभायात्रा के साथ शुरू होगी शिवमहापुराण कथा
सोमवार, 17 अप्रैल को गोपालकाला हरिकिर्तन के साथ होगा समापन
मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग की नगरी मोहगांव हवेली के गुजरी चौक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया हैं। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिवमहापुराण ग्रंथ शोभायात्रा के साथ संगीतमय शिवमहापुराण कथा का श्रीगणेश होगा। सात दिन तक चलने वाले इस शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का समापन, सोमवार 17 अप्रैल को रुद्र स्वाहाकार यज्ञ एवं दहीलाही, गोपालकाला हरिकिर्तन एवं महाप्रसाद भंडारा के साथ होगा।
शिवमहापुराण कथा के आयोजक नामदेवराव वैद्य ने उक्त आशय जानकारी देते हुए बताया कि, सोमवार, 10 अप्रैल को सुबह 8 : 30 बजे से शिवमहापुराण ग्रंथ शोभायात्रा का नगर भ्रमण होकर कथा स्थल पहुंचेगी और संगीतमय शिवमहापुराण कथा का श्रीगणेश होगा। प्रतिदिन सुबह 7 : 30 बजे से ग्रंथ पीठ पूजन, सुबह 9 बजे से एवं सायं 4 बजे से भागवताचार्य, वेदान्ताचार्य तिरथ उपाख्य दादा महाराज इनके मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा होगी। उन्होंने बताया कि, प्रतिदिन संहिता वाचन ह.भ.प. संजय बुवा करताळकर (नागपुर) इनके द्वारा किया जाएगा।

सोमवार, 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे से रुद्र स्वाहाकार यज्ञ, सुबह 10 : 30 बजे से महाराष्ट्र के किर्तन चुडामणी अलंकार से अलंकृत सुप्रसिद्ध किर्तनकार मुकुंदबुवा देवरस इनके मुखारविंद से दहीलाही गोपालकाला हरिकिर्तन होगा। तत्पश्चात् महाप्रसाद होगा। उक्त धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ अधिकाधिक संख्या में लेने की अपील की गई हैं।
