Shahpur Samachar : अपनी नाकामी छुपाने सीईओ ने एक दुकान को बनाया स्टोर रूम

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Shahpur Samachar : अपनी नाकामी छुपाने सीईओ ने एक दुकान को बनाया स्टोर रूम


शाहपुर, (आशीष राठौर)। जनपद पंचायत शाहपुर के सामने निर्मित कांप्लेक्स फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जनपद पंचायत के द्वारा 19 दुकानों का निर्माण किए जाने के बाद से ही विवादों में चल रहा है। ताजा विवाद जनपद पंचायत द्वारा 19 दुकान निर्माण करने के बाद 18 दुकानों की नीलामी ही की जा रही है जिसको लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही है।

परंतु जनपद पंचायत के सीईओ सुश्री फिरदौस शाह के द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए जनपद पंचायत की एक और दुकान को स्टोर रूम के लिए आरक्षित कर दी गई। जबकि जनपद पंचायत में ही बनी और दुकानों में से अभी 10 दुकान नीलम नहीं हो पाई है वह 10 दुकान भी अभी जनपद पंचायत के ही पास है परंतु जनपद पंचायत के सीईओ के द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए 19 दुकानों में से एक दुकान जनपद पंचायत के स्टोर के लिए रख ली गई है।

Advertisements

जनपद पंचायत से लगी हुई क़रीब 5 वर्ष से बाजार रोड पर 10 दुकानों का परिसर नीलम नहीं होने के कारण जनपद पंचायत के अधीनस्थ है अगर जनपद पंचायत को स्टोर रूम की आवश्यकता है तो उन 10 दुकानों का भी इस्तेमाल कर सकती है और इस 19 दुकानों की नीलामी करके वहां लाखों रुपए की आए जनपद पंचायत के लिए की जा सकती है। परंतु जनपद पंचायत सीईओ को अपनी नाकामी छुपाने के लिए नवनिर्मित परिसर में एक दुकान स्टोर रूम के लिए आरक्षित कर कर अपनी नाकामी को छुपी जा रही है।

रातों-रात बदले दुकानों के नंबर

जनपद पंचायत के द्वारा 19 दुकानों में से 18 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के लिए 24 तारीख तय की गई है परंतु जैसे ही खबर नगर में लगी की 19 दुकानों में से 18 दुकान ही नीलम की जा रही है तथा कॉर्नर वाली दुकान को जनपद पंचायत के द्वारा छोड़ दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

वैसे ही जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा रातों-रात दुकानों के सीरियल नंबर को बदलते हुए 13 नंबर की अजजा की आरक्षित दुकान को जनपद पंचायत के स्टोर रूम के लिए आरक्षित कर दिया गया।


इनका कहना है –

प्रपोज 18 दुकानों का भेजा गया था पुराने बॉडी एवं नई बॉडी में स्टोर रूम के लिए प्रस्ताव लिया गया है। जनपद पंचायत के पास स्टोर रूम की कमी हो रही थी जिसके कारण दुकान को स्टोर रूम के लिए आरक्षित की गई है।

सुश्री फिरदौस शाह, सीईओ जनपद पंचायत शाहपुर


Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements