Shahpur Samachar : सिलपटी ग्राम में बना रहे ट्रैकिंग ग्राउंड के विरोध में पेसा एक्ट ग्राम सभा में काम रोकने का प्रस्ताव पारित

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Shahpur Samachar : सिलपटी ग्राम में बना रहे ट्रैकिंग ग्राउंड के विरोध में पेसा एक्ट ग्राम सभा में काम रोकने का प्रस्ताव पारित

एसडीएम, नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अन्य जगह बनाए जाने की रखी मांग


शाहपुर, (आशीष राठौर)। सिलपटी ग्राम के ग्रामीणों ने नगर परिषद शाहपुर की ओर से बनाए जा रहे ट्रेचिंग ग्राउंड का विरोध करते हुए एसडीएम एवं नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर ट्रेचिंग ग्राउंड को अन्यंत्र जगह बनाए जाने की मांग रखी।

चोपना मार्ग पर स्थित तवा नदी के पास नगर पंचायत की ओर से ट्रेचिंग ग्राउंड बनाए जाने हेतु गुरुवार को राजस्व एवं नगर परिषद अमले के द्वारा करीब 5 एकड़ जमीन पर से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलाते हुए बाउंड्री बनाई गई। इसके विरोध में आज ग्रामीणों के द्वारा ग्राम में पेसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन करते हुए उक्त कार्य को रोकने हेतु प्रस्ताव किया गया है।

Advertisements

प्रस्ताव में बताया गया कि उक्त जमीन पर करीब आठ परिवार के द्वारा वर्ष 1968 से जीवन यापन के लिए कृषि कार्य किया जा रहा है तथा 2013 से जरीवन भी भरा जा रहा है और दिनांक 25 जुलाई को बिना किसी नोटिस के नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व विभाग द्वारा ट्रैक्टर चला कर फसलों को नष्ट किया गया है जिससे आठ किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इस कार्य को यहीं रोक जाने के लिए पैसा एक्ट ग्राम सभा द्वारा या प्रस्ताव पारित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements