Shahpur Samachar : नगर के रोड़ में हुए गड्ढे: नप अध्यक्ष ने विधायक और कलेक्टर को लिखा पत्र
2 विभागों के बीच में उलझा रोड, नहीं हो पा रहा सुधार
शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर के बीचो-बीच से गुजरने वाले पुराने नेशनल हाईवे की हालत बेहद खराब है। हालत यह है कि यहां से आवागमन आम लोगों के लिए दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित हो रहा है। नेशनल हाईवे का बाईपास रोड बन जाने के कारण अब नेशनल हाईवे द्वारा नगर के बीच से निकलने वाले मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस रोड पर मोतीढाना, खेड़ापति मंदिर, थाना के सामने, पतौवापूरा पर पर कई जगह से हालात बहुत खराब हो चुकी है आए दिन दुर्घटनाएं आम बात हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक द्वारा बैतूल कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उनके को पत्र लिखकर इस रोड को सुधारने की मांग की गई है।

रोहित विक्की नायक द्वारा लिखे अपने पत्र में कहां गया कि शाहपुर नगर के बाहर का फोर लाइन बाईपास मार्ग सड़क निर्माण कंपनी द्वारा प्रारंभ किया गया है, नगर के भीतर से गुजरने वाले पुराने मार्ग जो कि लगभग 4 किलोमीटर का है इस पर किसी भी प्रकार की कोई मरम्मत नहीं की जा रही है, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है एवं आवागमन में असुविधा हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नगर के इस रोड को जल्द ही सुधारने की मांग कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक से की गई है।
