Betul Samachar : नपध्यक्ष की फेसबुक आईडी हुईं हैक, आपत्तिजनक फोटो की गई पोस्ट
नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक की फेसबुक आईडी को हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया है, इसके बाद फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक फोटो फेसबुक अकाउंट से शेयर की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल को पत्र लिखकर उक्त आईडी को बंद कर उचित कार्यवाही के लिए निवेदन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि उनकी रोहित नायक नाम से पुरानी फेसबुक आईडी को किसी व्यक्ति द्वारा हैक कर ली गई है एवं उसे फेसबुक आईडी का आईडी एवं पासवर्ड उन्हें याद नहीं है।
यह भी पढ़ें – Betul Samachar : बैतूल में हटाए गए बिजली आउटसोर्स कर्मी, जबकि रेगुलर का कटा रहे हैं वेतन

फेसबुक आईडी के माध्यम से हैकर के द्वारा अश्लील फोटो पोस्ट की जा रही है। जिसे तत्काल लोक आईडी को बंद कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
