Shahpur Mandi News : कृषि उपज मंडी में दूसरे सप्ताह 1152 बोरे मक्का की आवक
शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर की कृषि उपज मंडी में लगातार दूसरे सप्ताह मक्का की जोरदार आवक हो रही है। कृषि उपज मंडी (Shahpur Mandi News) मे 1152 बोरे मक्का की आवक हुई।
कृषि उपज मंडी के मंडी सहायक उप निरीक्षक ओमकार नागले ने बताया कि गुरुवार को किसानों द्वारा मंडी में मक्का लाई गई। व्यापारियों द्वारा न्यूनतम बोली 1955 रुपए एवं अधिकतम₹2100 रुपए लगाई गई। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा पिछले सप्ताह 425 बोरे मक्का की आवक हुई थी। इस सप्ताह लगभग 1152 बोरा मक्का मंडी में आई है।

किसानों ने बताया कि मंडी प्रारंभ हो जाने से अब उनको उनकी उपज का सही दाम मिलने लगा है। मंडी शुरू नहीं होने के कारण मजबूरी में उपज को घर पर ही व्यापारियों को बेचना पड़ता था। पिछले सप्ताह से मंडी चालू हो जाने से किसानों को इसका फायदा हो रहा है।
