जनसुनवाई में आया आवेदन पर एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान में
शाहपुर, (आशीष राठौर)। मंगलवार को हो रही जनसुनवाई में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। फरियादी के आवेदन पर एसडीएम ने तत्काल पटवारी को फोन लगाकर उचित समाधान करने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी इसी बीच जंक्शन बाय में शाहपुर निवासी चंपालाल गुप्ता आवेदन लेकर पहुंचे कि नेशनल हाईवे बना रही जितेंद्र कुमार एंड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा टोल टैक्स के पास चापड़ा माल में उनके खेत पर अतिक्रमण कर मिट्टी का भंडारण किया गया था।

जिसके कारण उनका खेत अब खेती युक्त नहीं बच पाया है जिससे उन्हें खेती करने में सुविधा का सामना करना पड़ रहा है आवेदन आते ही तत्काल एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह द्वारा पटवारी को फोन कर मौके पर जाकर निरीक्षण करने का कहां एवं उचित समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।
