Advertisements
एसडीएम ने पदभार संभाला
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। छिन्दवाड़ा जिले की भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
Advertisements

पत्रकारों से भेंट वार्ता के दौरान नवागत एसडीएम ने परिचयात्मक चर्चा कर क्षेत्र में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करें पर जोर दिया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाएं सुदूर अंचलों में भी पहुंचाए जाने को लेकर बात कही। एसडीएम पुष्पेन्द्र निगम ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग के होशंगाबाद, सोहागपुर और पिपरिया में सेवाएं देकर अब छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव अन्य विभाग में पदस्थ हुए हैं।
Advertisements
Advertisements
