दुकान के सामने बैठे ग्रामीणों से हाथापाई
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। तामिया बस से उतरकर मजदूर एक दुकान के सामने बैठे थे दुकानदार द्वारा बार-बार ग्रामीणों को वहां से हटाने के लिए कहा गया। लेकिन कुछ देर तक बैठे रहे जिसपर आग बबूला होकर दुकानदार ने मजदूरों से हाथापाई की इस मामले पर तामिया पुलिस ने मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी सेवंती परतेती ने बताया एक व्यापारी के द्वारा ग्रामीणो से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। संज्ञान लेकर रामलाल उईके के नेतृत्व में पीड़ित आदिवासी दोनों व्यक्तियों को थाना तामिया लाकर पीड़ित की रिपोर्ट पर व्यापारी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान, एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित की MLC करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।
