भीमसेना के हस्तक्षेप के बाद सफाईकर्मियों को मिला न्याय

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भीमसेना के हस्तक्षेप के बाद सफाईकर्मियों को मिला न्याय


बैतूल। भीमसेना संगठन के अथक प्रयासों के बाद ओम साईं विजन संस्था के माध्यम से नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को बेहतर सौगात मिल गई है। दरअसल, यह सफाई कर्मी नियुक्ति के समय से ही वेतनमान और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशान थे। इस मामले में भीमसेना के हस्तक्षेप के बाद इन सफाई कर्मियों को न्याय मिला और उनके वेतन बढ़ाने के साथ ही 1 से 5 तारीख के बीच तनख्वा देने की सहमति बनी।

गौरतलब है संस्था द्वारा सफाई कर्मियों पर ध्यान नहीं देने के कारण नगर पालिका में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद आनन-फानन में संस्था ने मजदूरों की हर मांगों को पूरा करते हुए आगे भी मदद का आश्वासन दिया है, सफाई कर्मियों को न्याय मिलने के बाद भीमसेना ने भी सहर्ष शिकायत वापस ली है।

बता दें कि विगत कुछ दिनों से न्याय पाने सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार और नगरपालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसका पता भीमसेना को चला तो वह अपने लोगो की मदद के लिए आंदोलन स्थल पर जा पहुंची, नगरपालिका सीएमओ ओमपाल सिंह और जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस से भीमसेना के पंकज अतुलकर और जिलाध्यक्ष सोनू मासोदकर ने चर्चा की और तत्काल प्रभाव से एक ही दिन में ठेकेदार को तलब कर सफाईकर्मियों की वैधानिक मांगों को स्वीकार करवाया गया।

इन मुद्दों पर बनी सहमति

500 रूपये से 1000 रूपये तक वेतन बढाया गया, सभी कर्मचारियों के संबल योजना के कार्ड बनवाने के निर्देश दिये गये। समस्त कर्मचारियों के पहचान पत्र संस्था द्वारा जारी किये जाएंगे जो नगर पालिका के माध्यम से वितरित किये जाएंगे। अनुभव प्रमाण पत्र संस्था द्वारा निर्मित कर नगर पालिका द्वारा प्रदाय किये जाएंगे। समस्त कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह के दिनांक 01 से 05 तक वितरीत करना निर्धारित हुआ है।

Advertisements

कर्मचारियों को न्याय दिलाने में भीमसेना के सोनू मासोदकर, विनोद यादव, ललित चौहान, अलीम खान, गौतम उबनारे, दीपक गायकवाड़, धीरज आठनेरे, अंकित कापसे, राहुल नागले का सहयोग सराहनीय रहा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements