Sarni Samachar : ड्रिलिंग कैंप में बनेगा सांस्कृतिक मंच, भावसार बने जिलाध्यक्ष 

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Sarni Samachar : ड्रिलिंग कैंप में बनेगा सांस्कृतिक मंच, भावसार बने जिलाध्यक्ष 


सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 28 ड्रिलिंग कैंप में सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद बेबी बिंझाड़े, योगेश बरदे, गणेश महस्की समेत अन्य लोगों ने विधिवत भूमिपूजन किया।

पाथाखेड़ा के वार्ड 28 में करीब 5.28 लाख की लागत से मंच निर्माण होगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बरदे ने इंजीनियर एवं टाइम कीपर से सतत निगरानी कर मंच निर्माण करने को कहा। इस अवसर पर उपयंत्री नितिन मीना, कमल बिहारे, बाबू सिंह, शिबू सिंह, बिट्टू बिंझाडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


नगर पालिका नगर पंचायत भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बने केके भावसार, विशाल खरे महामंत्री

बैतूल में नई कार्यकारिणी का गठन

सारनी। नगर पालिका नगर पंचायत भारतीय मजदूर संघ की आवश्यक बैठक रविवार 29 सितंबर को संघ के बैतूल स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी गठन का हुआ।

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश मंसूरिया, अखिल भारतीय मत्स्य मजदूर संघ उपाध्यक्ष, प्रमुख विनय डोंगरे, जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड, पर्यावरण मंच चाणक्य रगड़े एवं संघ के प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाह की उपस्थिति में नगर पालिका नगर पंचायत भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यक्रम में दीनदयाल श्रमिक सर्वोदय संस्थान भोपाल क्षेत्र के अध्यक्ष मधुकर साबले का उद्बोधन हुआ। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कर्मचारियों के हित में कार्य करना सुनिश्चित करें।

नगर पालिका नगर पंचायत भारतीय मजदूर संघ के नवीन जिला अध्यक्ष के.के.भावसार, जिला महामंत्री विशाल खरे, कोषाध्यक्ष निराकार सागर, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह उईके, उपाध्यक्ष विजय बगरे, गफ्फार काजी, संगठन मंत्री श्याम सेवटकर, मंत्री रोशन कवडे, राजू साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश रुखमगद, जिला कार्यकारिणी सदस्य में कोमल सोलंकी, प्रमोद हरि पवार, सुखदेव बोरहपी, श्रीपत काटोलकर, लक्ष्मण पंडाग्रे, चंद्रमणि सोनी, अनुराग सहगल, सद्दाम अंसारी, प्रवीण अमरावंशी, मुरारी यादव, विशाल मालवीय, रामकिशोर उईके, उमेश परते, मुकेश नागले के नाम शामिल हैं।

Advertisements

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष केके भावसार ने कहा कि संगठन के नए सिरे से गठन के बाद और अधिक ऊर्जा के साथ कर्मचारी हितों में कार्य किया जायेगा, नगर पालिका, नगर परिषद के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को नियमित करने की लड़ाई संगठन लगातार लड़ रहा है। अन्य मुद्दों पर भी संगठन कर्मचारियों, श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements