Sarni Samachar : सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारीयों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – कैथवार
सारनी। सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारीयों की उत्कृष्ट सेवाओं के कारण मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के साथ साथ सतपुड़ा ताप विद्युत गृह भी आज नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह विचार सेवानिवृत्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने व्यक्त किए। इस अवसर पर राजीव सिंह अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने भी सेवानिवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारियों की सेवाओ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
सेवानिवृत्त हुए एके एस राठौड अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,आर के गुप्ता अधीक्षण अभियंता सिविल, सतीश जोशी कार्य पालन अभियंता सिविल, सुभाष चंद्र सोनी, जीवन पाटील, राजकुमार सिंह, गोविंद गिरी, जान बर्नार्ड, विजय शंकर मालवीय, चंद्रकांत थमके, नारायण चौकीकर, महादेव बरडे को शाल श्रीफल, स्व सुरक्षा निधी समिती का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ए के एस राठौड अतिरिक्त मुख्य अभियंता, आर के गुप्ता अधीक्षण अभियंता सिविल,सतीश जोशी कार्यपालन अभियंता सिविल, राजू आसवानी सहायक अभियंता सिविल (मई माह में सेवानिवृत्त)ने सेवानिवृत्ती के बाद समिती द्वारा देय राशि पुनः समिती को देने की सहमति देकर सराहनीय कार्य किया है। स्व सुरक्षा निधी समिती सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि वर्तमान में पूरे मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में समिति काम कर रही है। नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है।
सदस्य के आईसीयू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार हेतु बिना ब्याज के दिया जाता है। सदस्य के ड्यूटी ज्वाइन करने पर किश्तों में यह राशि वेतन से कटौती कर समायोजित की जाती है। कार्यक्रम के शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए सभी कार्मिकों का पुष्प गुच्छ से नरेश पनवार उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन ने स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एसएन सिंह, पीयूष गुप्ता, एसएन अतहर, एन के गुप्ता, ज्योति गायकवाड, त्रिपाठी, विवेक कोसे, धर्मेंश मालवीय, योगेन्द्र ठाकुर, डीके शर्मा, सुरेश खवसे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन गोपाल अरोरा ने करते हुए आभार प्रकट किया।
