रेत कारोबारियों ग्रामीण युवाओं का बोलबाला
कम उम्र को युवक रेत भरे ट्रेक्टर ओर दुपहिया से फर्राटा भर रहे है
की बल्ले-बल्ले प्रशासन की नाकामी से आ रही.
क्षेत्र के दलाल सक्रिय होकर रेत डालने खाली कराके लेते मोटा कमीशन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। विकासखंड की नदियों के बहते पानी से इनदिनो अवैध उत्खनन कर रेत निकाली जा रही है।ओर कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रेक्टर ट्राली रेत ढोने में व्यस्त है। माफिया रेत को ट्रैक्टर ट्राली लाद कर नगर के निर्माणधीन स्थानों में पहुंचा के प्रति ट्राली कट्टा की रेत 5500 सौ रुपए ओर लोकल रेत के 3000 हजार रुपए वसूल रहे है।
आसपास की नदी नाले से रेत समेटने के कार्य सुबह-शाम चलते रहता है। अवैध रेत परिवहन होने के चलते खनिज और राजस्व विभाग को भारी क्षति पहुंच रही है। इसके साथ ही रेत कारोबार से जुड़े वाहन के दस्तावेज में मौजूद नही रहते जिसकारण एक्सीडेंट कर भागने में कामयाब हो जाते। क्योंकि ट्रेक्टर ट्राली ओर ट्रक में नंबर नही अंकित किया जाता बीमा समाप्त होने के बाद भी बेधड़क सड़क पर ये वाहन पुलिस के रहमो-करम की वजह से दौड़ते हैं।
ये नदी से होता उत्खनन
हनोतिया की शक्कर नदी, दातला टाकिया नाला,बिचवेहरी कट्टा,पुरानी बस्ती चीलघर के पीछे,खजरी फुलसा वन क्षेत्र का नाला, दमुआ की कन्हान नदी, आवरिया, डुंगरिया,नवेगांव की आस पास की नदी,चाउमऊ, रामपुर में रेत माफिया अवैध रेत निकल कर ट्रेक्टर ट्राली से परिवहन करके कमाई करने में लगे हुए है। लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी की कृपा से अवैध रेत कार्य चरम सीमा पर चल रहा है। महीने भर में एक वाहन को पकड़ के खाना पूर्ति कर औपचारिकताएं पूर्ण की जाती है।
अवैध रेत के स्टाक गांव गांव तक
ग्रामीण क्षेत्र में कट्टा नदी से अवैध रेत निकल के ग्राम के दबंग ट्रेक्टर ट्राली से कई ट्रिप लगाकर उमराड़ी बिलावर छाबड़ा के पास भंडारण करते ओर जब कहीं से डिमांड होने पर उक्त समय का लाभ उठाकर रेत ढोने का काम किया जाता है। ऐसा नही है कि प्रशासन को इस अवैध कार्य की जानकारी नही लेकिन अधिकारियों की रेत कारोबारियों से मिलीभगत से चल रहा है। एक चर्चित सफेद पोश रेत की गाड़ियों को छोड़ने के लिए भरपूर धौंस जमाने में पीछे नहीं रहता मौक मिलते ही चहेते रेत माफिया के लिए कुछ भी करने से गुरेज नहीं करता।
रेत माफिया के गुर्गे का तगड़ा नेटवर्क
क्षेत्र में जब भी रेत के टैक्टर ट्राली ओर ट्रक खाली होने के लिए बताएं गए ठिकाने पर आने से पूर्व रास्ता क्लियर होने के संकेत देने दुपहिया से गुर्गे पुलिस थाने ओर तहसील के पास भ्रमण कर लोकेशन पर रेत खाली करने का सिग्नल देते है।

इन मार्गों पर प्रशासन चौकन्ना हो तो ….
नगर के प्रवेश द्वार के मुहाने पर प्रशासन सख्ती से निगरानी करें तो बिना रियल्टी के रेत ढोने वाले वाहन पर बड़ी कार्यवाही होगी ज्यादा तर सुबह ओर शाम को कालीमाटी विशाला मार्ग, चिखलमऊ टैक्सी स्टैंड संतोषी माता मंदिर पुरानी बस्ती, चर्च तिराह, वार्ड नंबर 12 व 16 के अंदर वाली सड़क, पंचशील कालोनी, दातलावादी से बड़े पैमाने पर रेत के ट्रेक्टर ट्राली पार होते हैं।
