Chhindwara News : घोरावाड़ी, करमोहिनी बंधी, करैया और नन्दौरा से लेकर चिकटबर्री तक कन्हान नदी रेत चोरी

Brajkishore Bhardwaj
Chhindwara news, chhindwara news today, छिंदवाड़ा न्यूज, छिंदवाड़ा समाचार
Advertisements
Advertisements

Chhindwara News : घोरावाड़ी, करमोहिनी बंधी, करैया और नन्दौरा से लेकर चिकटबर्री तक कन्हान नदी रेत चोरी


दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। हिरदागढ़, रामनगरी, छिंदी कामथ से गुजरी कन्हान को जहाँ नवेगांव क्षेत्र का रेत माफिया लूट रहा है वही दमुआ नंदन जैसे शहरी इलाकों में दिन रात बड़ी मात्रा में रेत की चोरी की जा रही है। क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार के लिए जिम्मेदार खनिज विभाग के अधिकारी आखिर किसके इशारों पर आँखों पर बांधे हुए है यह तो वही जाने लेकिन इतना तय है कि क्षेत्र में रेत की बेफिक्री से हो रही चोरी के लिए राजनीति बहुत बड़ी जिम्मेदार है क्योंकि इसके संरक्षण के बिना रेत का इस पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कारोबार संभव ही नही है।

Chhindwara news, chhindwara news today, छिंदवाड़ा न्यूज, छिंदवाड़ा समाचार

रात के नौ बजे से तड़के पांच बजे तक रेत से भरी ट्रालियो को खीचते ट्रैक्टर्स को हनुमान दफाई के किनारे से गुजरी कन्हान नदी ,और वाशरी के लिए बनाए गए रेल्वे ट्रैक के पार कन्हान के रेत घाट पर रात में किसी भी समय आसानी से देखा जा सकता है। रेत माफिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। वर्दी की आंखे महज इसलिए बन्द है क्योंकि इसके बदले उसे नज़राना पेश किया जा रहा है।

Advertisements

रेत के लुटेरों के लिए यह दौर शहर में चल रहे निजी और सरकारी निर्माण कार्यो दोनों ही नजरिए से खासा महत्वपूर्ण है। ठेकेदारों के साइट्स से लेकर निजी निर्माण कर्ताओ तक सभी को रेत की जरूरत है इसीलिए रेत चोरो के लिए यह समय मन माफिक कमाई का जरिया बना हुआ है।

बताते है कि शहर में तीन चार ट्रैक्टर्स से रेत सप्लाई के लिए सबसे ज्यादा बदनाम एक शख्स ने रेत घाट से लेकर सप्लाई के ठीये तक बाकायदा ऐसी फील्डिंग जमा कर रखी है कि अनुमति प्राप्त अन्य लुटेरों से उसे तिगुना मुनाफ़ा प्राप्त हो। हालांकि इसके लिए उसे रेत के घाट से लेकर स्टॉफ तक सभी को साधना पड़ा है।

Advertisements

शहर में इन दिनों लगभग सात आठ रेत चोर सर्वाधिक सक्रिय है। जो दिन भर ग्राहक ढूंढते है और रात में उनके ठीये पर मनमाने दामों पर रेत पहुँचा रहे है।रेत के लुटेरो के प्रति खनिज, राजस्व और वन विभाग की खामोशिया भी बड़े साठगांठ की तरफ इशारा करती है। यहाँ रेत महज कन्हान के खजाने से ही नही बल्कि वन क्षेत्र से भी निकाली जा रही है। क्षेत्र में फ़िलहाल रेत की महज तीन खदान स्वीकृत है। जहाँ रेत खदाने है उस इलाके से लेकर दमुआ तक के रेत चोरो ने समय के हिसाब से नजराना देकर जिम्मेदारों से आँखे मुंदने की इजाज़त ली हुई है।

Advertisements

यही वज़ह है कि शहर के आसपास ग्रामीण अंचलों से रेत के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर्स कभी भी पकड़ लिए जाते है, लेकिन शहर में रात भर रेत ढोते ट्रैक्टर्स ना कभी धराते है और ना इन लुटेरो पर मामले बनते है।

Advertisements

इसी वजह से यहाँ रेत माफिया कन्हान नदी से रेत का उत्खनन और परिवहन कर मालामाल हो रहे है। ठेकेदार के गुर्गों ने क्षेत्र में अवैध तरीके की रायल्टी लेकर रेत निकालने और बेचने का ऐसा जाल बिछा दिया है कि क्षेत्र में ही रेत के दाम आसमान छू रहे है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements