Sahu Samaj Milan Samaroh : साहू समाज मट्ठा तेली का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न
भोपाल। भारत के सबसे स्वच्छ शहर, माता अहिल्या की नगरी इंदौर में साहू समाज मट्ठा तेली द्वारा जिसमें पीतमपुर, इंदौर, महू, देवास क्षेत्र के सामाजिक स्वजातीय बंधुओं द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
प्रतिवर्ष होने वाले प्रतिक्षारत मिलन समारोह कार्यक्रम में लगभग 900 से 1000 सामाजिक मातृशक्ति, वरिष्ठ बुद्धिजीवी, सामाजिक पदाधिकारी, युवा और प्यारे नन्हे बच्चों ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मकर संक्रान्ति को साहू समाज मठठा तेली का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित विरेन्द्र गार्डन इंदौर में कुशलता पूर्वक मनाया गया।
जिसमें सभी इंदौर पिथमपुर, महू , देवास, भोपाल, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, उज्जैन व रतलाम से पधारे सभी समाज बंधु आये और कार्यक्रम को सफल बनाया और समाज मे एकजुटता का परिचय दिया ,सभी बड़े बुजुर्ग,महिला शक्ति , युवा वर्ग व नन्हे बच्चों ,व जो समाज में जिन्होंने सदस्यता प्राप्त की है उन सभी लोगों का साहू समाज मठठा तेली बहुत बहुत आभार प्रकट करता है। साथ ही भूतपूर्व अध्यक्ष जयकिशोर डोहरे के मार्गदर्शन में साहू समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संदेश , निर्देश दिए व नयी कार्यकारिणी टीम का मनोबल बढ़ाया जिनके लिए उनका आभार व्यक्त करते है।
साथ ही हमारे विधि सलाहकार राजेश चौरागडे द्वारा नयी कार्यकारिणी टीम के पदों की मंच पर घोषणा व पदभार सौंपा उनका भी बहुत आभार व्यक्त करता हूं।व पुर्व कार्यकारिणी टीम का भी आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ , साथ ही मंच संचालन में हमारी युवा टीम हेमन्त डोहरे, भुपेंद्र डोहरे, योगेश दियावार द्वारा मंच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनका भी बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है एवं पूर्व उपाध्यक्ष परसराम पलेवार,वर्तमान उपाध्यक्ष रविशंकर बिसने, पुर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश ठेगेवार व हरिश कांवड़े, द्वारा समाज हित व समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण संदेश कहे वो सम्मानित मंच पर 5100रुपए समाज को सहयोग राशि प्रदान की और सलाह दी जो समाज को उन्नति की ओर अग्रसर करेगा व छोटेलाल सवैया ने मंच पर समाज उत्थान के लिए संक्षिप्त परिचय दिया।
भोपाल,बैतूल से आये महानुभावों द्वारा मंच पर समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण संदेश निर्देश दिए गए उनका भी बहुत बहुत आभार धन्यवाद करते हैं तथा नयी कार्यकारिणी टीम के कुशल नेतृत्व द्वारा , क्षेत्र प्रतिनिधी द्वारा, सभी महिला शक्ति द्वारा कुशल नेतृत्व किया उनका भी आभार प्रकट करते हैं नन्हे बच्चों द्वारा मंच पर सुन्दर प्रस्तुती दी गई और जिन प्रतिभाशाली बच्चों ने बोर्ड कक्षा में 75% से ऊपर अंक प्राप्त किए है उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं व वर्तमान समाज अध्यक्ष भोमालाल डोहरे के मार्गदर्शन से व उपाध्यक्ष पवन डोहरे के कुशल नेतृत्व व सहसचिव यशवंत डोहरे ने कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में योगदान दिया है उन्हें भी धन्यवाद किया।

व वर्तमान कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश डोहरे जिन्होंने समाज के कोश को सकुशल संभाला उनका भी धन्यवाद किया। एरिया वाइस सभी टीमों का भी आभार व्यक्त किया। व वह मेरा सभी समाज गणों से निवेदन कि समाज को राजनीति क्षेत्र में कैसे आगे लाये उसके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कोई भी व्यक्ति लिए आगे आए व ११ महिला शक्ति की एक टीम बनाई जाय। एवम् कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समाज जनों को धन्यवाद दिया।जय मां कर्मा देवी जय साहू समाज

