July 2024 Bank Holiday: जुलाई में 12 दिन बैंकों की छुट्टियां
जून का महीना खत्म हो रहा है और जुलाई आने वाला है. इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो उन्हें समय रहते निपटा लेना ही समझदारी है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई महीने के लिए बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार पूरे महीने में कुल 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा. इन 12 दिनों में अलग-अलग राज्यों के त्योहारों की छुट्टियां, दो शनिवार और चार रविवार शामिल हैं. अगर आपको जुलाई में किसी काम के लिए बैंक जाना पड़े, तो सबसे पहले बैंक अवकाश की लिस्ट जरूर देख लें.

जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? (Bank Holiday in July 2024)
- 3 जुलाई- बेह दीनखलाम के मौके पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई- एमएचआईपी डे के मौके पर आइजोल में बैंक अवकाश रहेगा।
- 7 जुलाई- रविवार
- 8 जुलाई- कांग रथयात्रा के मौके पर इंफाल में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- 9 जुलाई- द्रु्क्पा त्से-जी के अवसर पर गंगटोक में बैंक हॉलिडे रहेगा।
- 13 जुलाई- दूसरा शनिवार
- 14 जुलाई- रविवार
- 16 जुलाई- देहरादून में हरेला के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 17 जुलाई- मुहर्म के मौके पर अगरतला, आइलोज, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, पटना, रांची, रायपुर, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 जुलाई- रविवार
- 27 जुलाई- चौथा शनिवार
- 28 जुलाई- रविवार
गौर करने वाली एक और बात ये है कि शेयर बाजार भी जुलाई में 9 दिनों के लिए बंद रहेगा. इनमें शनिवार, रविवार और 17 जुलाई को मुहर्रम का अवकाश शामिल है.
ऑनलाइन निपटा सकेंगे बैंकिंग काम
हालांकि बैंक बंद रहने पर भी आप परेशान न हों! ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी सुविधाओं के जरिए आप लेन-देन से जुड़े काम निपटा सकते हैं. इन सेवाओं पर बैंक अवकाश का कोई असर नहीं पड़ेगा.
