Betul Samachar : वाहन चेकिंग के दौरान 83,685 रुपये जब्त

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : वाहन चेकिंग के दौरान 83,685 रुपये जब्त


बैतूल। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय वाहन चेक पोस्ट लगाए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर 24 घंटे ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।

Advertisements

इसी क्रम में 10 नवंबर 2023 की शाम करीबन 5 बजे ग्राम विष्णूर में एसएसटी टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वाहन क्र. एमएच 27 डीएस 9494 को चेक पोस्ट में लगे एसएसटी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट सुखदेव मर्सकोले ने रोका।

Advertisements

वाहन चालक ने कुछ दूर पहले ही रुक कर वापस आठनेर की ओर जाने लगा। इस पर एफएसटी में लगे पुलिस बल ने पीछा करके वाहन को रोका और वापस विष्णूर चेक पोस्ट ले गए।

Advertisements

कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत तलाशी ली गई तो वाहन में से 83,685 रुपये नगद मिले। वाहन मालिक और चालक सुनील पिता जयरामदास चंदानी निवासी बागपोल परतवाड़ा जिला अमरावती से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

यह भी पढ़े – Betul Samachar: बैतूल में दिवाली पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा 83,685 रुपये जब्त कर थाना आठनेर में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर राजन कुमार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट सुखदेव मर्सकोले और एसएसटी टीम विष्णूर की भूमिका रही।

Advertisements

यह भी पढ़ें – Betul Samachar : 11 को घोड़ाडोंगरी विधानसभा में सभा करेंगे शिवराज सिंह चौहान

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements