आरपीएफ ने भोलेनाथ के श्रद्धालुओं को सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर रवाना किया
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। महादेव मेले में शिवरात्रि त्योहार पर श्रद्धालुओं का तांता चौरागढ़ में लगा रहा अपार जनसमूह की भीड़ ने भगवान शिव जी के दर्शन लाभ लिए महाराष्ट्र मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भक्तों ने महादेव की यात्रा इस दुर्गम रास्तों से पैदल की अब शिवरात्रि के बाद श्रद्धालुओं गण अपने घर वापिस हो रहे है। पातालकोट एक्सप्रेस और मेमू स्पेशल ट्रेन से भक्त गण सफर कर गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे है।

रेल्वे स्टेशन जुन्नारदेव में श्रद्धालुओं को ट्रेन में सुव्यवस्थित ढंग से प्रवेश कर बैठाने की व्यवस्था आरपीएफ थाना प्रभारी बलवीर सिंह और स्टाफ द्वारा बनाई गई। साथ ही कोई यात्री ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा न करें इसका ध्यान रखा गया।जिन कोच में अधिक भीड़ होने पर यात्रियों को जनरल कोच में में बैठने की व्यवस्था ट्रेन आगमन के समय बनाई सभी यात्री सुरक्षित ट्रेन में बैठे तब ट्रेन आगे रवाना हुई।
