वर्षो से बंद मार्ग का डामरीकरण किया जाए
विश्वकर्मा मंदिर और गुरूद्वारा सभा ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। विश्वकर्मा समाज समिति और गुरूद्वारा गुरू सिंघ सभा के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में बाली सरदार ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर के ठीक सामने मुख्य मार्ग के बाद जायका रेस्टारेंट तक जाने वाली सडक़ वर्षो से बंद है।
जहां पर लोग कचरा डाल रहें हैं जिससे बदबु और बीमारियां फैल रही है। यह मार्ग 10 फिट चौड़ा है जिसकी नगर पालिका परिषद द्वारा वर्षो से सफाई नहीं है जिसके कारण यह मार्ग पूर्णत: बंद हो चुका है। यहां लोग शौच के लिए जाने लगे हैं जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। विश्वकर्मा मंदिर और गुरूद्वारा दोनो ही धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि धार्मिक आस्था को देखते हुए यहां पक्की नाली और डामरीकरण किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय रवि फाटे, प्रमोद पटने, विशाल मालवीय, आकाश मालवीय, कैलाश पंवार, संजय भाटिया, पीके खंडेलवाल, राहुल पाठक, अशोक राठौर आदि मौजूद थे।
