भारी वर्षा के कारण धस गई रोड, आने-जाने में लोगों को हो सकती है असुविधा
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)।
नगर के रेल्वे क्रॉसिंग से दुख हरण हनुमान मंदिर की मुख्य सड़क के एक तरफ फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चालू है। यातायात चालू रहने के लिए एक साइड दिया गया है। ओर एक साइड निर्माण कंपनी ने बेरीकेट्स लगाकर काम प्रारंभ किया। लेकिन कल हुई भारी वर्षा से सड़क मार्ग का एक हिस्सा ढह गया तेज बहाव में मिट्टी कटाव होने के कारण यहां रोड संकरी हो गई है। जिसके कारण रात्रि में आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा रात में वाहन चालक इस गड्ढे में समा सकते है। ओर अप्रिय घटना घट सकती है।

आरसीसी वॉल से रुकेगा मिट्टी कटाव
नदी में बाढ़ के चलते मिट्टी कटाव से बचने के लिए आर सी सी रिटर्निंग वॉल का निर्माण अब जरूरी हो गया जल बहाव से नदी किनारे मिट्टी का कटाव तेजी से हो रहा है। सड़क धीरे-धीरे इस मिट्टी कटाव के कारण और अधिक संकरी हो सकती है। जिससे बचाव हेतु नदी के किनारे पर सीमेंट कांक्रीट की दीवार खड़ी करना आवश्यक है।जिससे मिट्टी कटाव भी रुकेगा और सड़क की चौड़ाई भी यथावत रहेगी।
