रिशांक को मिली पीएचडी की उपाधि
बैतूल। अग्रसेन ग्रुप के डायरेक्टर रिशांक राठौर को कम्पयूटर साइंस विषय मे आरकेडीएफ विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होने अपना शोधकार्य ’मशीन लर्निग बेस्ड क्लस्टरींग एनालिसिस फॉर कम्यूनिटी डिटेशन ओवर सोशल मिडिया’ विषय पर पूर्ण किया गया। यह शोधकार्य उन्होने आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिग एवं टेक्नोलोजी के डीन डॉ.रवि कुमार सिंग पिप्पल के निर्देशन मे पूर्ण किया है।
इस शोधकार्य मे 4 रिसर्च पेपर भी है,जो यूजीसी केयर एवं स्कोपस इंडेक्स मे प्रकाशित हुए है। यह शोधकार्य सक्रिय एवं निष्क्रिय सोशल मीडिया, उपयोगकर्ताओ, अपराध विज्ञान भविष्यवाणी, राजनैतिक विचारधाराओ के प्रभावो का अवलोकन इत्यादि को दर्शाता है। वह अपनी उपलब्धियो का श्रेय अपनी माता निशा राठौर, पत्नि अलिशा राठौर, बहन जीजा दीक्षा अजय राठौर एवं अपने मामा अनिल राठौर, डॉ.ओमप्रकाश राठौर व डॉ.विरेन्द्र कुमार पटेल को देते है।

इनकी इस उपलब्धि पर श्री अग्रसेन महाराज ग्रुप आफ इंस्टियुशन के सभी संस्था के प्राचार्य सुरेश चढ़ोकार, शलभ चौबे, राहुल कुमार, सुरेश राठौर, रोशनलाल मोखड़े उनके छोटे भाई बहन धीरज ,खुशल, फाल्गुन, गितांश, डॉ.हर्षिला व हिमांशी और यतिन पालिवाल, डॉ.जितेन्द्र साहू ,पकंज आर्य,सतीश सेलू व धनश्याम माकोड़े एवं समस्त अग्रसेन ग्रुप द्वारा बधाई दी है।
