पवार समाज के पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह संपन्न

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पवार समाज के पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह संपन्न


बैतूल। जिले के पवार समाज के पूर्व सैनिकों का वार्षिक मिलन समारोह तरंग लान सम्पन्न हुआ। केप्टन आईएन सुमित सिंह व श्रीमती नीरपजीत सिंह जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी, संरक्षक पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बाबू लाल कालभोर, फ्लाइंग ऑफिसर रामपत बुआडे नागपुर के आतिथ्य में कैप्टन एलआर पवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में छोटे छोटे बालकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी का मन मोह लिया। महिलाओं और छोटे छोटे बालकों ने कुर्सी दौड़, जलेबी रेस, रूमाल रेस, बाटल पासींग,सुई-धागा रेस का आयोजन किया सभी प्रतिभागी को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

अपने उद्बोधन में मुख्य आतिथ्य कैप्टन सुमित सिंह और कैप्टन एलआर पवार साहब ने नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति रेखा गजानंद पवार पुष्पलता देवशंकर चौधरी ने व आभार हवलदार हेमंत डिगरसे ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मातृशक्ति बहनों का सभी पूर्व सैनिकों का हवलदार घुडऩ पवार,नायब सूबेदार सुरेश ओंकार हवलदार देवशंकर चौधरी पीओ गजानंद पवार नायब सूबेदार हरीराम कालभोर, सूबेदार पन्नालाल पवार, सूबेदार संतोष चौधरी, हवलदार बल्लू पवार का सराहनीय योगदान रहा।

इनका हुआ सम्मान

इस अवसर पर युद्ध वीरों का शाल, श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें केप्टन एलआर पवार  को 1965/1971 के युद्ध के लिए फ्लाईंग आफिसर रामपत बुआडे नागपूर को 1971के, नायक शिवजी कोडले 1971, हवलदार घुडन पवार 1999 कारगिल विजय, सेवा कांगो दक्षिण अफ्रीका के लिए। नायब सूबेदार हरीराम कालभोर कारगिल विजय के लिए, दिवंगत सैनिकों की पत्नियां (वीर नारियों) श्रीमती शांता बाई पति सिफाई किशोर कुमार खवसे जौलखेडा, श्रीमती ममता बाई पीओएम बाबू लाल पवार कामडी छिंदखेडा।

Advertisements

नेहा पवार नायक महेश पवार बरई, कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने के बाद शासकीय सेवा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हवलदार नंदकिशोर कौशिक स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर, 2022 चयनित हवलदार बल्लू पवार को रेल्वे विभाग, नायक विनोदी पवार एवं गणपति पवार, संरक्षक अधिवक्ता बाबूलाल कालभोर, उपाध्यक्ष सोजरलाल गोहिते, सह कोषाध्यक्ष विजय कुमार बारंगे एसआई,  प्रवक्ता बाबूराव पवार, मुन्ना लाल डहारे, मुन्ना लाल देवासे, रामराव ढोबारे रामराव डिगरसे,कैप्टन एवं उनकी का शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements