देश के गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम पुलिस को सौंपा ज्ञापन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। भारतीय संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री के द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता, दलित्तो के महानायक परम पूज्य बाबा साहाब अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी से देश का आम दलित वर्ग एवं काँग्रेस जन आहत हुआ है। हम इस टिप्पणी की घोर निंदा करते हुये भारत सरकार के ऐसे मंत्री को पूरे देश से माफी माँगने एवं इस्तीफा देने की माँग करते है, ताकि देश में मानवीय एवं प्रजातात्रिक मूल्य सुरक्षित रह सके।

कांग्रेस के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण साहू,डी आर बोनिया, बीएल तागड़ी, धनश्याम तिवारी, रियाजउद्दीन सिद्दीकी, एवं अन्य नेता गण उपस्थित थे।
