काल भैरव जन्मोत्सव पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे का आयोजन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर के भगवान खण्डेश्वर महोदव, भगवान कालभैरव, भगवान शनिदेव, भगवान हनुमान जी मंदिर, बावली वार्ड-03 जुन्नारदेव में माह-मार्गशीर्ष, पक्ष-कृष्ण, तिथि-अष्टमी, नक्षत्र मेघा, वार-शनिवार विक्रम संवत् 2081 शिवजी के पंचम रूद्रावतार भगवान काल भैरव के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अभिजित मूहूर्त में प्रातः 11.51 बजे से श्री काल भैरव जी के पूजन, अभिषेक, हवन पूर्णाहूति, महाआरती एवं महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया।

पूजन अर्चन उपरांत प्रारंभ हुए भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया साथ ही मंदिर में पूजन अर्चन का कार्यक्रम भी जारी रहा।
