Betul Samachar : राष्ट्रीय हिंदू सेना गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : राष्ट्रीय हिंदू सेना गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा


बैतूल। मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय हिंदू सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सेना ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बैतूल होते हुए महाराष्ट्र ले जा रहे गौवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला युवा अध्यक्ष अनुज राठोर ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे हिंदू राज सेना से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के कंटेनर में गौवंश भरकर बैतूल ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद सेना ने दो टीमों का गठन किया और पाढर के पास कंटेनर का इंतजार किया।

तहसील गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे सेना ने बैतूल के आरटीओ ऑफिस के पास कंटेनर को पकड़ा। कंटेनर में 75 गौवंश को पटिया से डबल पाटेसन कर भरा हुआ था, जिनमें से 5 मृत पाए गए। गोवंश को एक के ऊपर एक लदे हुए थे और उन्हें रस्सियों से भी बांध रखा गया था।

प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शिवपुरी से गौवंश को अमरावती के एक कत्लखाने ले जा रहे थे। उनके आगे एक शिफ्ट डिज़ायर चल रही थी, जो उन्हें आगे आने का निर्देश दे रही थी। शिफ्ट डिज़ायर में उनके मालिक थे, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि गाड़ी के ड्राइवर को गौवंश को महाराष्ट्र पहुंचाने के लिए 8000 रुपये और अन्य कंडक्टर को 4000 रुपये मिलने का आरोपियों ने कबूल किया है।

प्रखंड गौरक्षा प्रमुख बलराम खिडोडे ने बताया कि सेना और पुलिस के सहयोग से गौवंश को त्रिवेणी गौशाला पहुंचाया गया। बैतूल कोतवाली थाने में गौवंश तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisements

गौ माता की रक्षा में सहयोग करने वालों में समाजसेवी गोलू उघड़े, युवा विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय, युवा जिला महामंत्री अमित यादव, नगर अध्यक्ष शनि साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, प्रखंड उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव और प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements