समाज और राष्ट्र पहले, एनएसएस की अवधारणा
रासेयो का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न
बैतूल। जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त इकाई द्वारा महाविद्यालय स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शीतल खरे, प्रो.संतोष पंवार, रामनारायण शुक्ला, प्रो.राजाराम रावते की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन नागले ने और आभार सतीश सलामे ने व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ.राकेश तिवारी ने कहा कि एनएसएस की अवधारणा है कि समाज और राष्ट्र पहले। अतिथियों द्वारा नवागंतुक स्वयंसेवकों को एनएसएस की मूलभूत जानकारी और नियमों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, सोमचंद साहू, दीपाली पांडे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे हिमांशु पाटिल, अमित मालवी, दुर्गाप्रसाद मोरले, कंचन बिजोड़ें, अक्षय मालवी, तनु मोहबे, पूनम मालवी, कोमल देशमुख, सुरभि जैन, अंजली नागोरे, रिया खातरकर, निकिता पवार, आंचल मोहबे, कुनाल केकतपुरे और आयुष घिंडोडे सहित एनएसएस के स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
