शिवाजी की प्रतिमा के रैलिंग क्षतिग्रस्त, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। शिवसेना बैतूल द्वारा शिवाजी महाराज की मूर्ति के समीप स्टील की पाईप की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के प्रमुख विजेन्द्र गोले ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा कोठी बाजार स्थित शिवाजी महाराज की मूर्ति के आस-पास की स्टील की रेलिंग के साथ तोड़-फोड़ की है। नगर अध्यक्ष प्रदीप जैसवाल ने बताया कि यह हमारे वीर, महापुरूष एवं हमारे प्रेरणास्त्रोत शिवाजी महाराज का अपमान और शासकीय संपत्ति के नुकसान का मामला है।

ज्ञापन में कहा गया है ऐसे दोषियों के विरूद्ध शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए उनसे नुकसान की भरपाई करवाई जाए जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को कारित नहीं करे। आकाश चौबे, मनीष कुमार, जगदीश पंवार, बंटी विश्वकर्मा, संदीप देशमुख, नगर अध्यक्ष महिला विंग उषा अतुलकर, सुधा खंडारे, पुनीत गव्हाड़े, डोली चौकीकर सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
