कठपुतली के नृत्य से बताया, बाल विवाह है अपराध
बैतूल। आगाज एलुमनाई इंटर्नशिप 2022 के माध्यम से ग्राम बोथी सिहार मे कठपुतली प्रदर्शन के द्वारा बाल विवाह जन जागरूकता अभियान चलाया गया। आगाज एलुमिनाई इंटर्न दुर्गेश कुमरे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा कठपुतली के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बाल विवाह में सम्मिलित होने वाले सभी लोगों पर होने वाली कार्यवाही तथा दंड से अवगत कराया। आवाज संस्था के जिला समन्वयक भूपेन्द्र लोखंडे द्वारा ग्रामीणों को बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूक किया गया एवं बाल विवाह में किसी भी प्रकार से सहभागिता ना करने तथा बाल विवाह रोकने हेतु शपथ दिलाई। ग्राम के बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं गोंडी लोकगीत कम उम्र ते मढमिंग मनी किम रो भैया के माध्यम से संदेश दिया।

कार्यक्रम को इन्होंने बनाया सफल
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयंसेवक एवं आरंभ टीम से संजय उइके, निलेश भुसुमकर, सेवमनशाह उइके, दुर्गा प्रसाद मोरले, रमन कुमरे, रत्नेश सिरसाम, मोहित, रुपेश कुमरे,निधि सुजाने, लक्ष्मी पन्दराम, प्रज्ञा वराठे,रिया खातरकर, सुरभी जैन, राजेश कवडेती, विकास धुर्वे आदि साथियों द्वारा कठपुतली का मंचन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच सुंदरलाल भूसुमकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता उइके, आशा कार्यकर्ता, भूनु पांसे, जगदीश पांसे,जीवनलाल बारस्कर, गणेश विश्वकर्मा तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
