Chhindwara Samachar : पल्स पोलियों अभियान जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को पिलाई दवा
तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दिनों सीएचओ, आशा, एएनएम की बैठक लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पल्स पोलियो अभियान 8-9-10 दिसम्बर को वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है।इस संबंध में बीएमओ डॉ रवीन्द्र बाथम ने जानकारी देते हुए कहा कि विकास खंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियों की दो बुंद खुराक पिलाई जाएगी।

जिसमें कोई भी बच्चों न छूटे पालक गण इस अभियान में शामिल होकर शून्य से 05 साल के बच्चे को पोलियों ड्रॉप पिला कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने और पोलियों मुक्त भारत का निर्माण करने की तरफ आगे आए। आज सुबह से ही मोहल्ले, चौक रेल्वे स्टेशन पर पोलियों की दो बूंद पिलाई जा रही हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 02 में गायत्री बटके एएनएम,आशा कार्यकर्ता सरिता साहू के द्वारा बच्चों को दवा पिलाई।
