Chhindwara Samachar : मंदिर में तोड़फोड़ करने पर उग प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : मंदिर में तोड़फोड़ करने पर उग प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया

मौके पर जिले का भारी पुलिस बल तैनात


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर के वार्ड क्रमांक 08 असामाजिक तत्व ने भगवान श्री गणेश मंदिर में घुसकर रविवार रात को तोड़फोड़ की जिससे आज क्षेत्र में तनाव का माहौल बना सकल हिन्दू समाज के द्वारा बाजार बंद कर इस घटना की घोर निंदा कर दोषी पर कार्यवाही की मांग की गई हिन्दू समाज के द्वारा ज्ञापन सौंपा।

सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को समर्थन दिया। हिन्दू समाज के लोगों ने इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरे ओर उग्र प्रदर्शन किया।

क्षेत्र की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना कारित करने वाले पर लोगों में आक्रोश बढ़ा तनाव पूर्ण स्थिति से निपटने के लिए जिले से भारी पुलिस बल नगर में तैनात किया गया। बाजार क्षेत्र में अप्रिय घटना से बचने हेतु भीड़ को खदेड़ा। पल पल की जानकारी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा ली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति की जानकारी जुटाई।

Advertisements

नगर में भारी पुलिस तैनात कर छावनी में तब्दील किया इस दौरान एसडीएम कामिनी ठाकुर, तहसीलदार राजेंद्र टेकाम, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, एसडीओपी राजेश बंजारे सहित भारी जिले के अन्य थाने से पुलिस बल को यहां तैनात कराया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements