सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, कलेक्टर सूर्यवंशी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, कलेक्टर सूर्यवंशी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बैतूल। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Contents
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, कलेक्टर सूर्यवंशी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशनल-जल योजना में लाए प्रगतिभूतपूर्व सैनिकों की मासिक बैठक 10 अक्टूबर कोप्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 14 अक्टूबर कोविद्यार्थियों को एचआईवी एड्स की दी जानकारीसरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चलाया सघन जागरूकता अभियानमानसिक स्वास्थ्य की दी जानकारीदैनिक जीवन में व्यायाम जरूरीनर से नारायण, इकाई से अनंत की यात्रा है नवरात्रि पर्व-केन्द्रीय मंत्रीआर.डी.स्कूल में तीन हजार विद्यार्थियों ने गरबा की साधना से की शक्ति की आराधनाविद्यार्थियों को धर्म, संस्कृति, संस्कार से जोड़ना सराहनीयअनुशासित महोत्सव की अभिभावको ने की तारीफ

कलेक्टर सूर्यवंशी ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में गंभीरता एवं अति संवेदनशीलता के साथ काम करें और शिकायतों के निराकरण में तेजी लाए। किसी भी विभाग की 50 दिन से अधिक शिकायत लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने “एक पौधा मां के नाम” अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि जिले में जितने भी पौधे लगाए गए हैं उनकी फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करें।

नल-जल योजना में लाए प्रगति

कलेक्टर सूर्यवंशी ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में क्रियान्वित नल जल योजना की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को शीघ्र काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय को स्वच्छ रखें तथा अपने अधीनस्थ कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण करें। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना अंतर्गत पंजीयन, अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता की प्रगति की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश प्रदान किए।

भूतपूर्व सैनिकों की मासिक बैठक 10 अक्टूबर को

बैतूल। भूतपूर्व सैनिकों की मासिक बैठक 10 अक्टूबर 2024 को आमला जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः: 11.30 बजे से आयोजित की गई है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री सुमीत सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की पत्नियों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Advertisements

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 14 अक्टूबर को

बैतूल। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 14 अक्टूबर 2024 को प्रातः: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि मेले में याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान फैब्रिक्स लिमिटेड, एमएन इन्फ्राटेक भोपाल, यशस्वी ग्रुप भोपाल क्वेस कॉर्प सहित अन्य कंपनियां 400 पदों पर भर्ती के लिए उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि 18 से 30 वर्ष तक की आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता आईटीआई, नॉन आईटीआई, 10वी, 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मेला स्थल पर अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ प्रात: 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना अनिवार्य है।

विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स की दी जानकारी

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चलाया सघन जागरूकता अभियान

बैतूल। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़ाघाट में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स, सिफलिस टीपी, रोगों की जांच एवं पहचान कर उपचार हेतु परामर्श दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने “एक मूल मंत्र सही जानकारी पूरी समझदारी एड्स पर विजय की तैयारी” के नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि सीएमएचओ डॉ.रविकांत उइके तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ.आनंद मालवीय के मार्गदर्शन में जिला एड्स नियंत्रण समिति एवं लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी द्वारा सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य की दी जानकारी

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.आनंद मालवीय द्वारा एचआईवी एड्स, यौन प्रजनन रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। एआरटी काउंसलर सह डाटा मैनेजर दिनेश भावरकर ने दैनिक जीवन में व्यायाम और खाने-पीने की शैली के बारे में बताया।
परियोजना की स्ट्रेट्रिक्ट डॉ.छाया लोखंडे द्वारा सभी को स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं निशुल्क दवाइयों की जानकारी दी गई। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले ने सामान्य-असामान्य मानसिक विचारों, मानसिक बीमारियों की पहचान, जांच एवं उपचार तथा लक्षणों के बारे में बताया और बीमारियों, मानसिक विकारों से शारीरिक पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक समस्याओं को हम सरलता से समझ कर अपने मन से खत्म कर बेहतर जीवन जी सकते है।

दैनिक जीवन में व्यायाम जरूरी

टीएल काउंसलर वर्षा खातरकर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित व्यायाम एवं स्वयं के लिए समय निकालकर अच्छी पुस्तक पढ़ना चाहिए। ओआरडब्ल्यू अभिषेक सोनी ने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में अच्छे विचारों के साथ जीवन जीने की बात कही। इस दौरान उन्होंने एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के प्रावधानों तथा एचआईवी एड्स की मूलभूत जानकारियां दी।
कार्यक्रम में प्राचार्य विक्रम सिंह राजपूत, एआरटी काउंसलर सह डाटा मैनेजर दिनेश भावरकर, योर्स सोशल सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले, परियोजना में कार्यरत वैभव मालवी, ओआरडब्ल्यू भाग्यश्री तालमपुरिया, छाया प्रजापति, भाग्यश्री नामदेव, अभिषेक सोनी, सहयोगी कार्यकर्ता चैतन्य शुक्ला सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

नर से नारायण, इकाई से अनंत की यात्रा है नवरात्रि पर्व-केन्द्रीय मंत्री

आर.डी.स्कूल में तीन हजार विद्यार्थियों ने गरबा की साधना से की शक्ति की आराधना

बैतूल। शारदेय नवरात्रि के पर्व पर बैतूल जिले के प्रतिष्ठित-उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थान आर.डी.पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय भव्य अनंत गरबा डांडिया महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। दो दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव में आर.डी. पब्लिक स्कूल के तीन हजार छात्र-छात्राओं ने गरबा की साधना कर शक्ति स्वरूपा मां भगवती की आराधना की।
महोत्सव के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मां भवानी की पूजा, अर्चना, आराधना कर गरबा डांडिया का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री उइके ने कहा कि भारत भूमि में जन्म होना हमारे लिए सौभाग्यशाली है। क्योकि हमें विभिन्न तीज त्यौहारों की पावन विरासत मिली है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्रि पर्व नर से नारायण और इकाई से अनंत की यात्रा है। इसीलिए भारत भूमि में शक्ति की आराधना के लिए 52 शक्तिपीठ स्थापित किए गए है।

विद्यार्थियों को धर्म, संस्कृति, संस्कार से जोड़ना सराहनीय

केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि आर.डी. पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ऋतु खण्डेलवाल के कुशल मार्गदर्शन में आर.डी. शैक्षणिक संस्थानो में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और कॅरियर गाइडेंस देकर उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही छात्र-छात्राओं को धर्म, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीयता से जोड़ने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो सराहनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं द्वारा गरबा की साधना से मां जगदम्बे की आरधना करना अत्यंत सुखद है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आर.डी. स्कूूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित स्टाफ को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

अनुशासित महोत्सव की अभिभावको ने की तारीफ

आर.डी. पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ऋतु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में नवरात्रि पर्व पर आयोजित दो दिवसीय अनंत गरबा डांडिया महोत्सव में हजारो छात्र-छात्राओं, अभिभावको, शिक्षकों ने पम्परागत वेशभूषा में सहभागिता की। महोत्सव के पहले दिन लगभग 800 विद्यार्थियों ने गरबा डांडिया की प्रस्तुति दी और करीब दो हजार लोग शामिल हुए जबकि दूसरे दिन लगभग दो हजार छात्र-छात्राओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने गरबा डांडिया खेला और साढ़े चार हजार लोग शामिल हुए। गरबा महोत्सव में हजारो की भीड़ के बावजूद पूरे परिसर में अनुशासन, संस्कार और संस्कृति का माहौल नजर आया। अनुशासित महोत्सव के आयोजन की अभिभावकों और नागरिकों ने सराहना की। दो दिवसीय महोत्सव में लाइव आर्केस्ट्रा, फूड कोर्ट, मॉर्डन लाइटिंग एवं डी.जे. साउण्ड आकर्षण का केन्द्र रहे।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements