विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा
मंदिर में विशेष पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। इस साल भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी की नगर के बीचोंबीच विश्वकर्मा मंदिर में विशेष सज्जा कर अनुष्ठान किया गया। भगवान विश्वकर्मा जगत के प्रथम इंजीनियर और वास्तुकार कहलाते है।
ब्रह्मा जी ने अपने 07 वें पुत्र विश्वकर्मा जी को सृष्टि की रचना का पूरा कार्यभार सौंपा था। इसी के चलते विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से उन लोगों द्वारा की जाती है जो निर्माण, शिल्पकला, यांत्रिकी और तकनीक के काम से जुड़े होते हैं।ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कार्यों में कुशलता, समृद्धि आती है।

इस अवसर पर लोग कारखाने शास्त्रो का पूजन अर्चन करते हैं आज इस शुभ दिन के उपलक्ष्य पर पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 02 भगवान विश्वकर्मा मंदिर से शोभायात्रा का जुलूस निकाला जो नगर के प्रमुख सड़कों से होकर मंदिर में सम्पन्न हुआ तत्पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया।
